फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। घर में सो रही विवाहिता के साथ दीवार फांदकर घुसे युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर में सो रही थी। तभी उसके मायके का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर उसने विरोध किया, तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। पुलिस ने सैयद अख्तर पुत्र इस्लाम अली निवासी गढ़वार कॉलोनी, जैतपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बतायापीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें