फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सैंया के गांव तेहरा में पथराव, मची अफरा-तफरी; आधा दर्जन लोग घायल

Thu, 29 Jun 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

तेहरा में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सैंया के गांव तेहरा में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान जमकर पथराव हुआ। डंडे के प्रहारों से दोनों पक्षो के महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


 गांव तेहरा में बीती शाम 6:00 बजे के  करीब रास्ते में गंदगी पड़ी थी जिससे उत्तेजित होकर चोखे लाल के पक्ष के लोगों ने ईश्वरी प्रसाद पक्ष के साथ गंदी-गंदी गालियां दीं। ईश्वरी प्रसाद के पक्ष के शिव देवी, अमरावती पत्नी जितेंद्र ने गाली देने का विरोध किया। विरोध करने पर चोखे लाल,  हरिओम, लोकेंद्र पुत्रगण चोखे लाल, मोहित पुत्र हरिओम , रेखा , गुलाब देवी ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें ईश्वरी प्रसाद की पत्नी शिव देवी लाल सिंह और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से हरिओम, रेखा देवी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि झगड़ा करने में दोनों सगे भाई हैं। रास्ता में गंदगी के साथ-साथ घर की जमीन का विवाद भी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें