फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में मौत की सौदागर: सफाईकर्मी गर्भपात के लेती थी 20 हजार रुपये, सप्ताह में पांच से सात केस

Thu, 29 Jun 2023 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सफाईकर्मी सेवानिवृत्त होने के बाद यह घर में अवैध रूप से गर्भपात कराने लगी। इसके यहां कागज मिला है, जिसमें गर्भपात कराने के लिए 15 से 20 हजार रुपये लेने का जिक्र है।
विज्ञापन
गर्भपात कानून - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में अवैध तरीके से गर्भपात के लिए सफाईकर्मी 15 से 20 हजार रुपये लेती थी। यहां फिरोजाबाद, एटा, इटावा और मथुरा से लोग आते थे। एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


अपंजीकृत अस्पताल सेल के नोडल प्रभारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि एत्माद्दौला मोतीबाग में ऊषा चौधरी नगर निगम में सफाईकर्मी थी। सेवानिवृत्त होने के बाद यह घर में अवैध रूप से गर्भपात कराने लगी। इसके यहां कागज मिला है, जिसमें गर्भपात कराने के लिए 15 से 20 हजार रुपये लेने का जिक्र है। इसके एक कमरे में बेड, कैथेटर, ग्लब्स समेत अन्य सामान भी मिला है।
विज्ञापन


इसके यहां आसपास के जिलों खासतौर से देहात से मामले अधिक आते हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने सप्ताह में 5 से 7 गर्भपात करने की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें