अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना पर पुलिस गई थी। गांव में मेले में नौटंकी के दौरान विवाद हुआ था। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
दो साल पुराना है विवाद
मेले में हुआ विवाद भले ही नया है, लेकिन दोनों पक्षों में दो साल से रंजिश चली आ रही है। लोगों ने बताया कि मेला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम के ट्यूबवेल को लेकर विवाद है। ट्यूबवेल के स्थान पर पुरुषोत्तम समर लगाना चाहते थे, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा था। इस मामले में पूर्व में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।