फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नौटंकी के मंच पर डांस को लेकर बवाल, फायरिंग-पथराव में 10 लोग घायल, गांव में तनाव

Sat, 26 Mar 2022 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

होली के बाद गांव भुरगंवा में लगने वाले मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से लामबंद हुए लोगों में पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
गांव भुरगंवा में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मारहला थाना क्षेत्र के गांव भुरगवां में तीन दिवसीय मेले में शुक्रवार की रात नौटंकी कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। रात को पुलिस ने मामला रफादफा करा दिया और किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच फायरिंग व पथराव हुआ। इसमें एक युवक गोली लगने से व अन्य नौ लोग मारपीट में घायल हो गए। घायलों में आठ लोग अनुसूचित जाति के हैं। जबकि दूसरा पक्ष लोधी राजपूत है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है। 

घटना के बाद गांव में तनाव  

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। पुलिस ने गोली लगने से 18 वर्षीय राजकुमार घायल हुआ है। मारपीट में किशोरी लाल, अमित, देवेंद्र, धनपाल, सोमेश, दलवीर, धीरज घायल हुए हैं। जबकि दो दूसरे पक्ष के घायल हो गए। किशोरी लाल, अमित व देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल राजकुमार को आगरा रेफर किया गया है। वारदात के गांव में तनाव पैदा हो गया, इसके बाद पुलिस के अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना पर पुलिस गई थी। गांव में मेले में नौटंकी के दौरान विवाद हुआ था। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। 

दो साल पुराना है विवाद 

मेले में हुआ विवाद भले ही नया है, लेकिन दोनों पक्षों में दो साल से रंजिश चली आ रही है। लोगों ने बताया कि मेला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम के ट्यूबवेल को लेकर विवाद है। ट्यूबवेल के स्थान पर पुरुषोत्तम समर लगाना चाहते थे, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध  किया जा रहा था। इस मामले में पूर्व में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें