फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे और सरिया, तीन जख्मी

विज्ञापन
घायल गीतम सिंह
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव गहर्रा कलां में मंगलवार शाम को एक मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो भाइयों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि गांव के ही दूसरे पक्ष के 5-6 लोगों ने लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के नारायण सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके परिवार पर हमला बोल दिया। नारायण सिंह, रामप्रकाश सिंह और गीतम सिंह को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे घरों में छुप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्साधिकारी रवि यादव ने बताया कि घायलों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल गीतम सिंह को प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष से दो लोग व दूसरे पक्ष से एक घायल है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा कि दृष्टि से गांव में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

घायल गीतम सिंह

घायल गीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें