अछनेरा। रायभा–रुनकता मार्ग पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव कुकथला के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नर्सरी में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज बताई जा रही है कि वाहन नर्सरी के अंदर जाकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक राजस्थान के बताये गए कार सवार युवक चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा भिजवाया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।