फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने आजमगढ़ में कफ सीरप से भरा ट्रक पकड़ा, पश्चिम बंगाल में होनी थी सप्लाई

Mon, 17 Aug 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया से पश्चिमी बंगाल ले जाए जा रहे 70 लाख के अल्कोहल आधारित कफ सीरप वाराणसी एसटीएफ ने आजमगढ़ में पकड़ लिए। ट्रक-चालक और खलासी गिरफ्तार किए हैं। सीरप की 39900 शीशियों को ट्रक में मुर्गी के दानों के डब्बों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक अरुण पाल निवासी नवादा, बिहार और खलासी लवकुश पटेल निवासी बलिया हैं। दोनों ने बताया कि ट्रक मालिक जयप्रकाश पांडेय कोलकाता का है। उसी के कहने पर आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया से  लोड कर इसे सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल पहुंचना था। वहां से  सीर पूर्वी भारत व बांग्लादेश भेजे जाने थी। फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक महीने की बिल्टी की जांच

आजमगढ़ में बगैर बिल के सीरप पकड़े जाने पर आगरा में ड्रग विभाग की टीम ने गुरु का ताल स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी सतगुरु रोड लाइंस, कलकत्ता-पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी और पंजाब-कलकत्ता रोड लाइंस की पछले एक महीने की बिल्टी की जांच की। 

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि खासतौर से पश्चिमी बंगाल को भेजे गए सामान की जानकारी मांगी गई। पता चला कि सीरप ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने नहीं भेजे। ऐसे में आशंका है कि इन्हें तस्करी कर ले जाया गया। एक सीरप की कीमत 119 रुपये है, लेकिन पूर्व में खुलासा हो चुका है कि नशे के लिए यह 350 रुपये तक में बेचा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें