फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में गुप्त बॉक्स बनाकर तस्करी, पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ा

Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसपी आरए ने बताया कि ट्रक की तलाशी में चालक केबिन और बॉडी के बीच में गुप्त बॉक्स मिला। चालक की सीट के नीचे जीपीएस डिवाइस भी मिला। बॉक्स में टेप से कसे हुए 812 पैकेट में तकरीबन आठ क्विंटल 32 किलोग्राम गांजा निकला।
विज्ञापन
आगरा में पकड़े गए गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिसा से मथुरा ट्रक में गांजा की तस्करी की जा रही थी। सोमवार रात को जगनेर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में ट्रक में गुप्त बॉक्स बनाकर 812 पैकेट में रखकर ले जाए जा रहे 1.5 करोड़ रुपये के गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से जीपीएस के साथ मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मथुरा के तस्कर विट्ट सिंह ने गांजा की खेप मंगवाई थी। उसके भाई ने ट्रक लोड करवाया था। 

विज्ञापन


एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एसटीएफ वाराणसी यूनिट को मुखबिर से इस संबंध में जानकारी मिली थी। बताया गया था कि ट्रक धौलपुर-भरतपुर होकर जाएगा। इस पर लखनऊ एसटीएफ को लगाया गया। सोमवार रात को जगनेर क्षेत्र में चेकिंग में एक ट्रक को रोका गया तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को रोका। ट्रक सवार दो लोगों को पकड़ लिया। 

एसपी आरए ने बताया कि ट्रक की तलाशी में चालक केबिन और बॉडी के बीच में गुप्त बॉक्स मिला। यह एक फुट चौड़ा और दो फुट गहरा था। इसे लोहे की चद्दर से नट-बोल्ट के साथ कसा गया था। चालक की सीट के नीचे जीपीएस डिवाइस भी मिला। बॉक्स में टेप से कसे हुए 812 पैकेट में तकरीबन आठ क्विंटल 32 किलोग्राम गांजा निकला। गिरफ्तार आरोपियों में हाथरस के चंदपा निवासी सोनू और कुलदीप हैं। उनके पास से तीन मोबाइल, एक सिम कार्ड भी बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश-राजस्थान के रास्ते तस्करी 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोनू और कुलदीप ने बताया कि इस साल मार्च में उनके गांव का एक ट्रक चालक जिला ललितपुर में पकड़ा गया था। उसके ट्रक से गांजा बरामद हुआ था। मनमाफिक रकम मिलने की बात पर उन्होंने तस्करी शुरू की। बिहार निवासी विट्ट सिंह उर्फ गौतम सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह गांजा मंगवाता है। वह इस समय मथुरा की राधा वैली कॉलोनी में रहता है। ट्रक विट्ट सिंह के भाई विराट सिंह उर्फ मुन्ना का है। विट्ट सिंह ने उत्तर प्रदेश से हटकर मध्य प्रदेश और राजस्थान से गांजा मथुरा ले जाने को कहा था। 

तस्कर के भाई ने लोड कराया था गांजा   
पुलिस के मुताबिक, ट्रक में गांजा ओडिसा में रामकुमार ने लोड कराया था। यहां पर मथुरा के तस्कर विट्ट सिंह का भाई विराट सिंह भी पहुंचा था। वह रामकुमार से ओडिसा के बलनगीर में सोनपुर की तरफ एक पेट्रोल पंप पर मिला था। वह अपने साथियों के साथ ट्रक लेकर चला गया। गुप्त बॉक्स में गांजा रखने के बाद वापस ले आया था। माल के संबंध में बातचीत के लिए एक सिम और मोबाइल भी दिया था।  

मथुरा में सबसे ज्यादा खपत
ओडिसा से आने वाले गांजा की मथुरा और उसके आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है। इसकी खपत मथुरा में ज्यादा है। पूर्व में सिकंदरा क्षेत्र में टैंकर में ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया था। यह भी मथुरा जा रहा था। अब फिर से मथुरा जाने वाली खेप पकड़ी गई है। एसटीएफ यह पता कर रही है कि मथुरा से गांजा किन जिलों में सप्लाई किया जाता है। गांजा पहले ट्रेन और सड़क के रास्ते मथुरा में ले जाया जाता था। लेकिन अब चेकिंग ज्यादा होने लगी है। इसलिए ट्रक में खुफिया जगह और टैंकर में छिपाकर ला रहे हैं।

पवन हत्याकांड में खुलासा: फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश, रिश्तेदार ने इसलिए रची हत्या की खौफनाक साजिश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें