फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: इन 12 ट्रेनों का बदला स्टेशन, आगरा फोर्ट पर नहीं...अब ईदगाह पर रुकेंगी; नोट कर लें नाम

Tue, 15 Jul 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से गुजरने वालीं 12 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव स्टेशन में बदलाव किया गया है। ये गाड़ियां अब आगरा फोर्ट पर नहीं, ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी।
 
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फोर्ट पर रुकने वाली कई ट्रेनों का ठहराव अब ईदगाह आगरा रेलवे स्टेशन पर होगा। फोर्ट स्टेशन का विस्तार न होने की वजह से रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बदलने का फैसला लिया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से ट्रेनों का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर अलग-अलग तिथि से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने




 

आगरा रेल मंडल की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईदगाह स्टेशन पर 12 ट्रेनों का ठहराव होने जा रहा है, उसमें से नौ ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही हैं। ईदगाह रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जोधपुर, हावड़ा-बीकानेर, बनारस-वेरावल, राजेंद्र नगर अजमेर, बनारस एक्सप्रेस शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें -  दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
 
विज्ञापन

इन ट्रेनाें का ठहराव 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच होगा। जिसमें भावनगर, ओखा, पटना-अहमदाबाद, आसनसोल, हावड़ा-गांधीधाम, कोलकाता-उदयपुर का ठहराव होगा। इसके अलावा गुवाहाटी-ओखा, मुजफ्फरपुर-साबरमती और कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस का भी ठहराव आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें