फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में स्टांप की किल्लत,अधिवक्ताओं ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील बार एसोसिएशन फिरोजाबाद ने जिले में पांच सौ, सौ और पचास रुपये के साथ-साथ ही दस रुपये के स्टांप की कमी पर चिंता जाहिर की। अधिवक्ताओं ने जिला कोषाधिकारी से मांग की कि अन्य जिलों से स्टांप मंगवाकर व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक आहूत की गई। बैठक में अध्यक्ष राजकुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि जिले में पांच सौ रुपये से नीचे के स्टांप नहीं मिलने के कारण शपथपत्रों को बनवाने के साथ ही बैंक में कार्य कराने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। परेशान होकर लोग स्टांप की तलाश में भटकते हैं। ई-स्टांप की हालात यह है कि कि कभी इंटरनेट नही आता है तो कहीं ई-स्टांप को निकालने में छोटे स्टांप विक्रेताओं को दिक्कत होती है। ऐसे में डीएम फिरोजाबाद से मांग की गई कि पांच सौ एवं इसके नीचे के स्टांप दूसरे जिलों से मंगाकर आमजन को मुहैया कराया जाए। बैठक में चरन सिंह यादव, शिवमोहन शर्मा, जगमोहन सिंह, विक्रम सिंह, अशहद अली, कामता प्रसाद, योगेश कुमार,दरवेंद्र सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, प्रेमपाल सिंह बघेल, अरविंद कुमार सहित काफी स्टांप विक्रेता भी शामिल थे। संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें