जिला अस्पताल मथुरा में तैनात स्टाफ नर्स की आगरा में तबियत बिगड़ गई। उसे आगरा में ही क्वारंटीन में रखते हुए नमूना जांच के लिए भेजा गया है। यह स्टाफ नर्स आगरा से प्रतिदिन कार द्वारा दो चिकित्सक और एक वार्ड ब्वॉय के साथ मथुरा ड्यूटी पर आती थी।
स्टाफ नर्स के साथ प्रतिदिन आवागमन करने वाले चिकित्सकों के साथ जिला अस्पताल में कार्यरत अन्य मेडिकल स्टाफ में भी खबलबी मच गई है।
रिश्तेदार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब स्टाफ नर्स की तबियत भी बिगड़ गई है। नर्स अपने कोरोना पॉजिटिव रिश्तेदार के संपर्क में थी। दो दिन पहले जब रिश्तेदार की रिपोर्ट आई तो आगरा स्वास्थ्य विभाग ने नर्स का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है।