फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विद्यालयों में स्वच्छता की निगरानी करेगा 'एप', जारी हुआ टोल फ्री नंबर

Thu, 05 Sep 2019 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Mobile App
विज्ञापन
गांव और स्कूलों में स्वच्छता की जानकारी के लिए अब छात्र-छात्राओं का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को एप पर फोटो अपलोड करनी होगी अथवा टोल फ्री नंबर पर जानकारी देनी होगी। इस संबंध में डीएम ने डीआईओएस को पत्र लिखा है। जिले में स्वच्छता की मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन


शहर और गांव हर जगह गंदगी देखने को मिल रही है। ऐसे में शासन ने एसएसजी एप और 18005720112 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इससे स्वच्छता पर निगरानी की जाएगी। इसके लिए शासन ने माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं का सहारा लिया है।

इस संबंध में डीएम सुखलाल भारती ने डीआईओएस को पत्र लिखकर कहा कि सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। छात्र एसएसजी एप पर स्कूल और गांव में गंदगी की फोटो अपलोड कर सकते हैं। वहीं फोटो अपलोड नहीं करने की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें