फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बने पाठशाला के गुरुजी, बच्चों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
कासगंज के प्राथमिक विद्यालय मामो में निरीक्षण के दौरान बच्ची से सवाल पूछते डीएम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में व्यवस्थाओं के बेहतर सुधार के लिए प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी स्वयं शिक्षक की भूमिका अदा कर रहे हैं। बुधवार को डीएम ने प्राथमिक विद्यालय मामो का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वयं बच्चों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मामो का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां व्यवस्थाएं परखीं हीं, साथ ही विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता का परीक्षण भी किया। जिलाधिकारी स्वयं शिक्षक की भूमिका अदा करते नजर आए।
कक्षा में पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। उसके बाद कक्षा में मौजूद शिक्षिका से जानकारी ली और फिर ब्लैक बोर्ड पर स्वयं सवाल लिखने लगे। विद्यार्थियों से उन सवालों के जवाब पूछे। कई जवाबों से संतुष्ट हुए है और कुछ सवालों के जवाब न मिलने पर शिक्षा में बेहतर सुधार की नसीहत शिक्षकों को दी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्कूलों में व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता बढ़ाएं।
विज्ञापन

- निरंतर इसी तरह विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए। जो शिक्षक अच्छे प्रयास करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। जो लापरवाह मिलेंगे उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें