फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारत-पाक मैच बहाल होने से खेलप्रेमियों में खुशी

विज्ञापन
आगरा के खेलप्रेमी
विज्ञापन
आगरा। टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बहाल होने से खेलप्रेमियों में खुशी है। लंबे समय तक टालमटोल के बाद पाकिस्तान भारत से खेलने को तैयार हो गया। भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है। खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन

आगरा के वरिष्ठ क्रिकेट कोच दयाशंकर राजपूत ने कहा कि पाकिस्तान की टीम दबाव में जल्दी बिखर जाती है। भारत के पास अनुभव के साथ युवा जोश भी है। भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को शिकस्त देगी।
कोच अतुल सोलंकी ने कहा कि भारत में जूनियर स्तर से ही खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों के लिए तैयार किया जा रहा है। यही कारण है कि भारत हर स्तर पर पाकिस्तान पर भारी पड़ता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय खिलाड़ी गोपाल चाहर कहते हैं, भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ कौशल नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होता है। भारत एक बार फिर शानदार खेल दिखाएगा। युवा खिलाड़ी मयंक तिवारी ने भी मुकाबले को लेकर खुशी जताई।

आगरा के खेलप्रेमी

आगरा के खेलप्रेमी

आगरा के खेलप्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें