आगरा। दुबई में आयोजित 13वीं फुजैरा कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ी संभव शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर भारत व एकेडमी का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, राज प्रताप सिंह एवं मनीष कुमार सक्सेना ने संभव शर्मा को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नव्या गुप्ता, प्रखर गुप्ता, सौम्या तोमर व अभय कटारा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान विशाल कुमार सक्सेना, कोच विक्रम सक्सेना, जूही सक्सेना, लकी राणा, रामप्रसाद, मीनाक्षी, प्रीति तिवारी सहित गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।