फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज के शहर में पहुंचे स्पिक मैके के संस्थापक डॉ. किरण सेठ, विद्यार्थियों को दिया ये संदेश

Thu, 13 Oct 2022 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

73 वर्ष की उम्र में पद्मश्री डॉ. किरण साइकिल से श्रीनगर से कन्या कुमारी तक की यात्रा पर निकले हैं। वे ताजमहल के शहर आगरा में पहुंचे, तो यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। 
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. किरण सेठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पिक मैके के जनक व आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर रहे पद्मश्री डॉ. किरण सेठ 73 वर्ष की उम्र में साइकिल से श्रीनगर से कन्या कुमारी तक की यात्रा पर निकले हैं। उद्देश्य साइकिल चलाने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ युवाओं को स्पिक मैके (सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्वासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स यूथ) अभियान से जोड़ना है। उन्होंने इसकी शुरुआत 45 वर्ष पहले आईआईटी दिल्ली में की थी। 
विज्ञापन

   
बुधवार को डीपीएस, शास्त्रीपुरम में डॉ. किरण सेठ ने बताया कि उनकी सारे स्कूल व कॉलेजों तक पहुंचने की कोशिश थी। अभी हम देश व विदेश को मिलाकर 5000 कार्यक्रम ही पूरे वर्ष में कर पा रहे हैं। इसमें तेजी लाने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्वयं सेवकों को अभियान का हिस्सा बनाया जा सके। वे यात्रा के दौरान स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद कर बच्चों को एकाग्रता सिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. किरण सेठ ने कहा कि शास्त्रीय संगीत व योग को अपनाकर मन के भटकाव को रोका जा सकता है। इससे पढ़ाई की विषय वस्तु भी जल्दी समझ में आएगी। इस दौरान डीपीएस के प्रधानाचार्य आरके पांडे, स्पिक मैके पश्चिमी यूपी की समन्वयक डॉ. राजश्री भी मौजूद रहीं। डॉ. सेठ सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल में भी पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलिंग का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल के एमडी प्रांजल शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें