आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित मंगूरा कट के पास मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। थाना अछनेरा पुलिस के साथ रायभा टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मैक्स पिकअप में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के दक्षिणी बाइपास स्थित मंगूरा कट के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात कीठम की ओर से आ रहे मिट्टी से लदे डंपर को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी पिकअप के चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। तभी मथुरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 17 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा रात दो बजे करीब हुआ। हिसार, हरियाणा से मजदूरी कर करीब 25 लोग मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने गांव जटारा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। अछनेरा क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास स्थित मंगूरा कट के पास मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। थाना अछनेरा पुलिस के साथ रायभा टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मैक्स पिकअप में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रात करीब दो बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा पहुंचाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार, डॉ. यतेंद्र और डॉ. राजकुमार चौहान ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
इनकी हालत है गंभीर
लक्ष्मण (33), लक्ष्मी (28) पत्नी लक्ष्मण, आर्यन (7) पुत्र लक्ष्मण, दिनेश (35), राजू (40), रानी (30) पत्नी चंद्रभान, प्रवाह (28) पत्नी महेश, प्रिंस (12) पुत्र राजू, सुनीता (32) पत्नी बहादुर, कलावती (28) पत्नी महेश।