फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्पतालों में बनेंगे स्पेशल वार्ड, बस स्टैंड और चौराहों पर लगेंगे ग्रीन नेट

विज्ञापन
लेडी लाल अस्पताल के अंदर लगे पानी के प्लाट पर भीड़ और गंदगी दूसरी ओर बाहर पानी की व्यवस्था का प
विज्ञापन
आगरा। भीषण लू से राहत और बचाव के इंतजाम पर 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट से अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए जाएंगे, बस स्टैंड और चौराहों पर ग्रीन नेट लगेंगे। आश्रय स्थल बनेंगे। जहां कूलर से लेकर पीने के पानी तक का इंतजाम होगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों को लू से लोगों को राहत दिलाने के इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है। डीएम ने बताया कि राहत आयुक्त से 33 लाख रुपये जारी हुए हैं। नगर निगम, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करें। बस स्टैंड, श्रमिक अड्डों, टैक्सी स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर धूप से बचाने के लिए ग्रीन नेट व शेड लगाए जाएं। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल और आश्रय स्थल (शेल्टर होम) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव वार्ड बनाए जा रहे हैं।



जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बहुत जरूरी होने पर ही कड़ी धूप में घरों से बाहर निकलें। बाहर जाते समय सिर और चेहरे को सूती कपड़े या गमछे से अच्छी तरह ढकें। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न होने दें और दिनभर पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी, ओआरएस व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें