मथुरा में 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले के तहत रेलवे की ओर से कई ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। बता दें मेले के तहत लाखों की संख्या में यात्री गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आते हैं।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा में 5 जुलाई से 12 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसमें आगरा रेल मंडल के मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ भी होती है।
ये भी पढ़ें - UP Weather: रिमझिम से मिली राहत, 6 जुलाई तक तेज बारिश; मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें मथुरा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को मथुरा जंक्शन तक, नई दिल्ली- आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक, इटावा-आगरा छावनी मेमो को मथुरा जंक्शन तक, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा छावनी मेमो को मथुरा जंक्शन तक और मैनपुरी-आगरा छावनी मेमो को मथुरा जंक्शन तक विस्तारित किया जा रहा है। इसके अलावा आगरा छावनी- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमो और आगरा छावनी-मैनपुरी मेमो को मथुरा जंक्शन से संचालित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - हलवाई के बेटे का कत्ल: शराब पिलाई, एक दोस्त ने हाथ पकड़े, दूसरे ने सिर को ईंट से कुचला; जानें हत्या की वजह
यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन पर किया जा रहा है। इसमें निजामुद्दीन-मदुरै जंक्शन, निजामुद्दीन-तिरुपति, निजामुद्दीन यशवंतपुर का दो मिनट का ठहराव आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन पर किया जाएगा। निजामुद्दीन- कन्याकुमारी जंक्शन ट्रेन का ठहराव मथुरा जंक्शन पर किया जाएगा।