आगरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 16,093 अभ्यर्थी दो पालियों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,376 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक 18 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 7,718 अभ्यर्थी भाग लेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 13 सेक्टर और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है।