फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीआईसी मैदान में 15 को चुनावी शंखनाद करेंगे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के रथ पर सवार होकर 2027 विधानसभा चुनाव से सत्ता में वापसी के लिए जुटी समाजवादी पार्टी का चुनावी शंखनाद दलितों की राजधानी से होगा। 15 नवंबर को अखिलेश यादव आगरा आएंगे। जीआईसी मैदान पर दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

पीडीए के डी यानी दलितों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने आगरा को चुना है। विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने के लिए सपा ने बहुजन राजनीति के सबसे मजबूत गढ़ में सेंधमारी की रणनीति बनाई है। दलित सम्मेलन के संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया कि सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
उन्होंने कहा कि आगरा दलितों की राजधानी है। शहर में करीब पांच लाख से अधिक अनुसूचित वर्ग के मतदाता हैं। शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सपा अपने पीडीए फाॅर्मूले को धरातल पर उतारेगी। बसपा के परंपरागत कैडर और आंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को संदेश देने के लिए सपा कार्यकर्ताओं और छात्रसभा के सदस्यों को नीले रंग के परिधान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदले क्षेत्रीय सियासी समीकरणों के बीच दलित समाज के अधिकार, आरक्षण, स्थायी नौकरियों और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को मुख्य एजेंडा बनाकर बहुजन समाज को साधने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें