फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष पुनरीक्षण अभियान: 97 बीएलओ,17 सेक्टर प्रभारी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में सात नवंबर को चले विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दिन बीएलओ के साथ-साथ सेक्टर प्रभारियों ने अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं की। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 97 बीएलओ,17 सेक्टर प्रभारी अनुपस्थित रहे। संबधित एसडीएम द्वारा अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को विशेष कैंप लगाए गए। बीएलओ को निर्देश थे कि सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक बूथ पर मौजूद रहकर फार्म संख्या छह, सात, आठ और आठ क जमा कराएं। इस दौरान बूथों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 97 बीएलओ अनुपस्थित मिले। इन बीएलओ को चिह्नित कर संबंधित तहसील के एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा कारण बताओ नोटिस देने के साथ जवाब तलब किया जा रहा है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 17 सेक्टर प्रभारी अनुपस्थित रहे। विशेष अभियान के दौरान जिले में 3253 ने नया वोट बनवाने के लिए फार्म संख्या छह भरा है। वहीं फार्म संख्या सात में 336 आवेदन फार्म मृतकों, 568 आवेदन फार्म मतदाताओं द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने के आए। वहीं 256 ने डुप्लीकेट नाम होने के कारण एक को हटवाने के लिए आवेदन फार्म भरे है।
विज्ञापन

विधानसभा वार अनुपस्थित बीएलओ,सेक्टर प्रभारी, फार्म संख्या छह...
विधानसभा -बीएलओ -सेक्टर प्रभारी -फार्म संख्या छह
टूंडला -20 -03 -462
जसराना -14 -01 -478
फिरोजाबाद -21 -04 -1118
शिकोहाबाद -19 -09 -785
सिरसागंज -23 -00 -410
---------------------------------------------------
कुल -97 -17 -3253
---------------------------------------------------
- विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष कैंप में बिना कारण अनुपस्थित बीएलओ एवं सेक्टर प्रभारियों पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार सिंह एडीएम फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें