फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एसआईआर: मतदाताओं की मदद के लिए सभी बूथों पर बनाई गई हेल्प डेस्क, अधिकारी करेंगे निगरानी

Sun, 07 Dec 2025 10:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

छुट्टी वाले दिन रविवार को एसआईआर फाॅर्म भरवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दाैरान बूथों पर हेल्प डेस्क बनाई गई। निगरानी के लिए अधिकारियों को नामित किया गया। 
विज्ञापन
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतिम चरण में है। ऐसे में जिन मतदाताओं ने गणना फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है। उनका रविवार को मतदान केंद्रों पर बीएलओ इंतजार करेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गणना फॉर्म जमा करने और भरने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी ने प्रेसवार्ता में रविवार को प्रस्तावित विशेष अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म खो गया या फट गया है। वह बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर नया फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। सभी बूथों पर हेल्प डेस्क बनाई है जहां बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। जिलास्तरीय अधिकारी भी बूथवार निगरानी के लिए नामित हैं। गणना फॉर्म जमा करने के लिए मतदाता अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें।

डीएम ने कहा कि बीएलओ को बहुमंजिला रिहायशी अपार्टमेंट, गेटबंद कॉलोनी व सोसाइटियों में प्रवेश से नहीं रोका जाए। एसआईआर संवैधानिक कार्य है। इसमें अड़चन या बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


11 दिसंबर को एसआईआर की अंतिम तिथि है। उससे पहले रविवार को यह अंतिम विशेष शिविर है। डीएम ने कहा कि बूथ पर जाते समय मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र जरूर साथ ले जाएं। गणना फॉर्म में मतदाता को अपना नाम, एपिक नंबर, हस्ताक्षर या अंगूठा लगाना अनिवार्य है। फॉर्म जमा करने वाले सभी मतदाताओं के नाम 16 दिसंबर को प्रकाशित ड्रॉफ्ट सूची में शामिल होंगे।

जिनके फॉर्म जमा नहीं होंगे, उनके नाम कट जाएंगे। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची 2003 से मतदाताओं की मैपिंग बीएलओ व सुपरवाइजर ने कर ली है। ऐसे में मतदाताओं को सहूलियत के लिए फॉर्म भरना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें