फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन करहल ने जताया सपाइयों से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। पूर्व चेयरमैन ने सपाइयों द्वारा हत्या का अंदेशा व्यक्त करते हुए जान का खतरा बताया है। आरोप लगाया कि घर पर बैठक के दौरान नामजद लोग आए और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव बृहस्पतिवार को अपने घर में ही सांसद राज्यसभा डॉक्टर अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य के साथ बैठक कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ लोग वहां पर आए और हंगामा करने लगे। गालीगलौज करते हुए उन लोगों द्वारा धमकी भी दी गई। चेयरमैन का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोगों से उन्हें जान का खतरा है, वह लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शशांक चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला बगिया, आयुष यादव मोहल्ला काजी, शरद यादव निवासी किशनी रोड, मोनू यादव सराफा मार्केट, हरवीर यादव मैनपुरी रोड, अंशुल यादव निवासी बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास, गौरव यादव गांव महूटी, सचिन यादव इटावा रोड, अजीत यादव किशनी चौराहा और रिंकू यादव निवासी अहिंसा कालोनी करहल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेयरमैन राज्यसभा सांसद व कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान कुछ लोग वहां आए, जिनसे विवाद हुआ। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार राय, एसपी
पूर्व चेयरमैन की अपनी कोई पहचान नहीं है। वह समाजवादी पार्टी के साथ अपना नाम जोड़कर चर्चा में आना चाहते हैं। लगाए गए आरोपी पूरी तरह से निराधार हैं। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें