मेडिकल कॉलेज में बना दलदल ।संवाद
- फोटो : ETAH
कासगंज। पहाड़पुर माफी में मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से बाशिंदे परेशान हैं। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग डीएम से की हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पहाड़पुर में मार्ग की सड़क जर्जर हो चुकी है। मार्ग में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव और कीचड़ के हालात रहते हैं। बारिश के दौरान तो यह स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। दो पहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
राहगीरों को भी पैदल निकलने में खासी परेशानी का सामना करना होता है। लोगों का कहना है कि यदि मार्ग के दोनों ओर पानी की निकासी का इंतजाम हो तो मार्ग पर जलभराव न हो। जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत कराई जाए। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बाशिंदों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है। मांग करने वालों में रामचंद्र, पप्पू, नरेश, श्यामू आदि रहे।