फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध: सड़क धंसने से हुआ 25 फीट चाैड़ा गड्ढा, सपा नेताओं ने किया पूजन

Sun, 09 Aug 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बारिश में सड़कें धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। अब मोटी कटरा में सड़क धंसने से 25 फीट चाैड़ा गड्ढा हो गया। इस पर सपा नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गड्ढे का पूजन किया। 
विज्ञापन
गड्ढे का पूजन करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कर्मयोगी एन्क्लेव, गोबरचौकी, मोती कटरा, लोहामंडी, आवास विकास कॉलोनी, फतेहाबाद रोड और ऐसे न जाने कितने इलाके, जहां सड़कें धंसने से गड्ढे हो गए। इन गड्ढों के जरिए समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने मोती कटरा स्थित खिड़की काले खां पुलिस चौकी के सामने हुए 25 फीट चौड़े गड्ढे का पूजन किया और सरकार के विकास पर सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी नेता विनय अग्रवाल के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गड्ढे का पूजन किया। इस दौरान सतीश चाहर, राजपाल यादव, संजय वर्मा, राकेश गोला, जयराम प्रजापति, वीरेंद्र वाल्मीकि, हिमांशु यादव, भानु प्रताप सिंह, भोलू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोती कटरा में पानी का संकट
सड़क धंसने के बाद मोती कटरा में पानी का संकट हो गया है। पुलिस चौकी के सामने पानी की लाइन टूटने से ही सड़क धंसी थी। जलकल विभाग की टीम ने पानी बर्बाद होने पर सप्लाई बंद कर दी। यहां लगा वाल्व बंद करा दिया। इससे पूरे क्षेत्र में शनिवार को पानी का संकट बना रहा। क्षेत्रीय निवासी दिलीप और राजेश ने बताया कि गड्ढा भरवा दिया गया, लेकिन लाइनों की मरम्मत नहीं कराई गई।

आज सुबह से शुरू होगा हरीपर्वत चौराहे पर ट्रैफिक
पांच दिन से हरीपर्वत चौराहे पर धंसी सड़क के गड्ढे की मरम्मत का काम रविवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। हरीपर्वत चौराहा स्थित होटल होलीडे इन के सामने सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से गहरा गड्ढा हो गया था, जिसकी मरम्मत का काम तीन दिन की बारिश से बाधित हुआ। जलकल विभाग ने वीए टेक वबाग से सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से और मैनहोल बदलने का काम कराया है। वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा के मुताबिक प्री-कास्ट तकनीक से मैनहोल बनाकर रखवाया गया है। गहराई ज्यादा होने और लगातार बारिश से काम में बाधा आई। शनिवार की पूरी रात काम करके रविवार सुबह इसे पूरा कर लिया जाएगा। दोपहर में ट्रैफिक चालू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें