फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खारी नदी पुल पर शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य

Sun, 09 Aug 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हाईवे पर होता मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर इरादतनगर में खारी नदी पुल के पास काफी समय से सड़क खुदी पड़ी थी। लगातार सड़क हादसे हो रहे थे।शनिवार को एनएचएआई ने पुल सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिरहरु गांव निवासी बॉबी खारी नदी पर बाइक अनियंत्रित होने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले भी कई राहगीर हादसों का शिकार हो चुके हैं। पुल पर कोई चेतावनी या साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया था। एनएचएआई की इस लापरवाही को ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के असर चलते शनिवार तड़के नींद से जागे एनएचएआई विभाग ने आनन-फानन में मौके पर कर्मचारियों और मशीनरियों को भेजकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। हादसे रोकने के लिए जगह-जगह चेतावनी संकेतक बोर्ड भी लगाए हैं। स्थानीय निवासी विकास नौहवार, रवि चाहर आदि ने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें