फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाटेढ़ा चौकी की एसपी एक महीने में रिपोर्ट दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईजी (आगरा) नवीन अरोरा ने पुलिस लाइन के सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव की शिकायत पर नवाटेढ़ा पुलिस चौकी के संबंध में एक महीने में एसपी को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। औंछा क्षेत्र में मोहकमपुर पुल के पास स्वीकृत चौकी पर स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक (सदर) राजू यादव की शिकायत पर भांवत चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगे ट्रेफिक सिग्नल को सही कराने के निर्देश दिए ईओ नगर पालिका को दिए। ईओ द्वारा सुविधा नहीं होने की बात कहने पर आगरा से तकनीकी कर्मचारी को भेजकर सही कराने का आश्वासन दिया। सेंट मेरीज के प्रबंधक दीपक दास की शिकायत पर क्रिश्चियन मैदान में सीओ सिटी को अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के सुझाव पर पुलिस लाइन में सीसीटीवी कैमरों का सेंट्रल आफिस बनाने के निर्देश दिए।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रभारी हरदीप सिंह की शिकायत पर स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी, हरीदर्शन नगर में शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। करहल थाने के बाहर इटावा रोड पर सड़क किनारे खड़े किए जाने वाले दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को दूसरे स्थान पर खड़ा कराने की व्यवस्था करने के निर्देश एसपी को दिए। गो सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के सुझाव पर पुराने महिला थाना परिसर में महिलाओं के लिए रात के समय महिला हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। मुजम्मिल मिर्जा द्वारा अतिक्रमण की शिकायत पर सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, हेमंत चांदना, राजू अरोरा, मनोरमा दास, डॉक्टर अमित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें