मैनपुरी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने रविवार की देर शाम 47 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया। 28 एसआई को थाना चौकियों पर जिम्मेदारी दी गई। वहीं 19 को कार्यशैली के चलते लाइन भेजा गया है।
एसपी अशोक कुमार राय ने अमित सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी, सतेंद्र सिंह को थाना कुर्रा, अजय प्रताप सिंह को बरनाहल, सत्यभान सिंह को भोगांव, शिवकुमार दोहरे को चौकी प्रभारी पड़रिया औंछा, राजकुमार गोस्वामी को एसएसआई बरनाहल, अभिषेक त्यागी कुरावली, धर्मवीर सिंह दन्नाहार, कपिल कुमार चौकी प्रभारी कोसमा घिरोर, जैकब फर्नाडीज एसएसआई दन्नाहार, लक्ष्मी नारायण थाना एलाऊ, सुरेश चंद्र थाना कुर्रा, विश्वेंद्र सिंह चौकी प्रभारी जागीर, विपिन तोमर चौकी प्रभारी सिविल लाइन, आदित्य कुमार चौकी प्रभारी कैलाश आश्रम, सतेंद्र कुमार थाना कुर्रा, जयदीप सिंह चौकी प्रभारी कस्बा करहल, विनोद कुमार किशनी, मनोज कुमार एसएसआई भोगांव, ऊदल सिंह थाना बेवर, आदेश कुमार चौकी प्रभारी कस्बा बेवर, अभिषेक त्यागी कुरावली, कल्लू सिंह करहल, कदीर शाह कुरावली, ओंकार नाथ यादव एसएसआई कुर्रा, कुंवर पाल एसएसआई कोतवाली, जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मीठेपुर करहल और दरोगा स्वतंत्र कुमार को थाना भोगांव भेजा गया है।
-----------
इनको भेजा गया पुलिस लाइन
एसपी ने 19 दरोगाओं को लाइन भेजा है। इनमें प्रमोद यादव, तेजपाल सिंह, रामकुमार, शहजाद खां, श्रीराम, बनवारी लाल, लाल सिंह, थान सिंह, इकबाल खां, अनवार खां, रामनिवास, सुजान सिंह, भीमसेन, कैलाश चंद्र, अजय सिंह, हरि सिंह, अभिमन्यु सिंह, बिजेंद्र सिंह, लाखन सिंह शामिल हैं।