फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- सड़कों पर काल बनकर घूम रहे सांड,  ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा आते हैं नजर

Sat, 30 Dec 2023 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों और सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया यहां बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शहीद केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद यहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सांड सड़कों से लेकर खेतों तक काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन किसानों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। इसके अलावा एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका शहीद के परिवार ने दिया है उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें