फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में जंगलराज, जनता की नहीं हो रही सुनवाई...दलित युवक से मारपीट पर भड़के सपा सांसद, जानें क्या कहा

Mon, 05 May 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दलित युवक से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 

 
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जंगलराज है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। ये बातें रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहीं। वह शाहगंज स्थित बारहखंभा क्षेत्र में उत्पीड़न के शिकार दलित युवक के परिवार से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सपा सांसद ने कहा कि प्रदेशभर में दलितों पर उत्पीड़न की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है। आपराधिक तत्वों को पुलिस और सरकार का संरक्षण मिल रहा है। उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को नालंदा अपार्टमेंट में जतिन और वसीम फ्लैट मरम्मत के लिए मजदूरी पर गए थे। फ्लैट मालिक ने उन्हें बुलाया था। उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक चिकित्सक ने दलित युवक को बिना बात मारना-पीटना शुरू कर दिया। 27 अप्रैल की इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, अवनींद्र यादव, गौरव यादव, फैजान खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक


 
विज्ञापन

पीडीए की मजबूती से आएगा बदलाव
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सचिव महावीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को गुम्मट तख्त पहलवान, ताजगंज में पीडीए जन चौपाल आयोजित की गई। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने जन चौपाल में कहा कि पीडीए की मजबूती से ही प्रदेश में बदलाव आएगा। अनुसूचित समाज के लोगों ने सुमन का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ममता टपलू, एडवोकेट विशाल प्रसाद, राम सहाय यादव, अभय सिंह, भरत सिंह, वेद प्रकाश चौधरी, रोहित, केशव, राहुल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें