फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर भेड़ों के साथ पहुंचे सैकड़ों लोग, अनोखा प्रदर्शन देख छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 05 May 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सैकड़ों की संख्या में  लोग भेड़ों को लेकर मानस नगर पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल जुलूस निकालते हुए केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद एसपी सिंह बघेल के आवास की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केंद्रीय मंत्री के आवास से पहले ही रोक लिया।
 
विज्ञापन
भेड़ों के साथ प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनगर जाति प्रमाणपत्र के लिए रविवार को राष्ट्रीय धनगर महासभा ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास के समीप भेड़ के झुंड के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंत्री ने अपना जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया, लेकिन अपने समाज के लोगों को अब तक न्याय नहीं दिला पाए हैं। समाज के लोग अब तक इस लाभ से वंचित हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आवास से पहले ही रोका और वापस भेज दिया।
विज्ञापन


 

धनगर जाति प्रमाणपत्र जारी करो... जारी करो, लिखे हुए बैनर और पोस्टर लेकर भेड़ों के साथ लोगों ने मानस नगर से साकेत कॉलोनी स्थित राज्य मंत्री के आवास के मार्ग पर पैदल मार्च किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने बताया कि 50 से अधिक परिवार ऐसे हैं। जिनके बाप-दादा के पास धनगर प्रमाणपत्र थे, लेकिन उनके पाैत्र और पुत्रों को प्रशासन प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री धनगर जाति के लोगों को प्रमाणपत्र का लाभ दिलाने के मामले में उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो दिल्ली में संसद भवन तक हुंकार भरेंगे। उधर, राज्य मंत्री आवास के घेराव की सूचना पर शहर का भारी पुलिस फोर्स साकेत कॉलोनी पहुंच गया। सीओडी तिराहा की मुख्य मार्ग से मंत्री आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी।

 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोक लिया। अनुसूचित जाति के धनगर प्रमाणपत्र का अनुचित लाभ लेने की शिकायतों के बाद शासन व प्रशासनिक स्तर से नए प्रमाणपत्र जारी करने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसे लेकर धनगर महासभा आंदोलित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें