फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी... तब तक देश में नहीं रूकेगा धर्मांतरण', सपा सांसद का बड़ा बयान

Sun, 27 Jul 2025 08:24 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, फिरोजाबाद

सार

प्रदेश में धर्मांतरण के मामले सामने आने के बाद अब इस पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि धर्मांतरण की जिम्मेदार हिंदू धर्म के ठेकेदारों की है। 
विज्ञापन
Ramji Lal Suman - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता। सांसद फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर बयान दिया।
विज्ञापन

 
'...तो इस देश में धर्म परिवर्तन होगा'
सपा सांसद ने कहा कि  'स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर हिंदू धर्म समानता का धर्म नहीं बन सकता तो हम ये चाहेंगे कि ये एकदम नष्ट हो जाए। धर्म परिवर्तन की पूरी जिम्मेदारी हिंदू धर्म के ठेकेदारों की है। जब तक हिंदू धर्म में विषमता रहेगी, समता का भाव नहीं होगा। इस देश में धर्म परिर्वतन होगा, कोई रोक नहीं सकता'।

 

'देश मनु के संविधान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा'
फिरोजाबाद में सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि हम जब भी किसी पीड़ित के पास जाने का प्रयास करते हैं तो भाजपा का प्रशासन हमें जाने नहीं देता है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है। 
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि बूथ को बचाना है संविधान को बचाना है। वोटर लिस्ट को बचाने के साथ ही संविधान की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हम सदन में बहस करने को तैयार हैं। संचालन सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने किया। सपा विधायक डा.मुकेश वर्मा, विधायक इंजी. सचिन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल आदि माैजूद रहे।

सपा सांसदों को भेंट किया संविधान
भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन एवं सांसद अक्षय यादव को बाबा साहब के संविधान की प्रति भेंट की। 

ये भी पढ़ें-धर्मांतरण केस: फर्राटेदार अंग्रेजी, 1.60 लाख सब्सक्राइबर..12वीं फेल रहमान का बड़ा मिशन, फलस्तीन भेजता था फंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें