वह प्रभारी से भी उलझ गया, जिसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां सिपाही ने जमकर हंगामा करते हुए प्रभारी से हाथापाई तक कर दी।
ये भी पढ़ें: सावधान! पुलिस के 'भरोसे' न रहें, रात में 'आपकी सुरक्षा' का यह है हाल, देखें तस्वीरें
साथ आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से सिपाही पर काबू किया। मेडिकल के बाद से कोतवाली ले जाया गया। उक्त मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
ड्यूटी के दौरान नशे में मिले सिपाही का मेडिकल कराया गया है। उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
-अजय शंकर राय, एसपी