फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को करेंगे नामांकन, करहल से लड़ रहे पहला चुनाव

Sun, 30 Jan 2022 01:17 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

करहल विधानसभा क्षेत्र को समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। 1957 में करहल को सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। 1974 में करहल सामान्य विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। अखिलेश यादव पहली बार इस सीट से विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा के अन्य प्रत्याशी भी अखिलेश यादव के साथ ही नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही सियासी माहौल गर्म है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के नामांकन का इंतजार है। 
साथ में सपा के अन्य तीन प्रत्याशी भी करेंगे नामांकन
इसी बीच सपा की ओर से जारी बयान से स्थिति साफ हो गई है। इसके अनुसार अखिलेश यादव 31 जनवरी को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ अन्य तीन सपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की तैयारी भी चल रही है। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 31 जनवरी को सपा अध्यक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। अन्य प्रत्याशियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार अन्य प्रत्याशी पहले या राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। 
सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव आज कर सकते हैं नामांकन 
मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदर से प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र एक सेट दाखिल करेंगे। वहीं अगर जरूरत होगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी एक नामांकन सेट दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन

ये है चुनाव कार्यक्रम 
- 01 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन
- 02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 04  फरवरी को नामांकन व पापसी का मौका 
- 20 फरवरी को होगा मतदान 
- 10 मार्च को होगी मतों की गणना। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें