फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: 450 करोड़ रुपये के कार्यों की दौड़ में पांच कंपनियां, पहले स्टेशन के कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू

Sun, 30 Jan 2022 12:08 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में मेट्रो को हरी झंडी अप्रैल 2024 तक मिल सकती है। चौथी बार समयसीमा बदली है। मेट्रो रेल के ट्रायल के लिए छह स्टेशन बनेंगे। जिनमें तीन पर काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन ताज पूर्वी गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह मेट्रो स्टेशन व ट्रैक के विद्युतीकरण पर करीब 450 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विद्युतीकरण के लिए पांच कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने विद्युतीकरण कार्य के लिए 36 महीने की समय सीमा तय की है। अक्तूबर में टेंडर जारी कए गए थे। प्रतिस्पर्धा में शामिल पांचों फर्मों के दस्तावेजों की तकनीकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्युतीकरण की लागत का भुगतान यूरोपियन निवेश बैंक (ईआईबी) से प्राप्त ऋण से होगा। ईआईबी ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 3860 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। पहले चरण में प्राथमिकता कॉरिडोर के छह स्टेशनों के बीच केबलिंग, ग्रिड व अन्य विद्युतीकरण संबंधी कार्य प्रस्तावित हैं। जिनके लिए यूपीएमआरसी ने 450 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत तय की है। 

तीन स्टेशन पर चल रहा काम
प्राथमिकता कॉरिडोर में छह स्टेशन हैं। तीन एलिवेटेड हैं जिनमें ताजूपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद स्टेशन निर्माणाधीन हैं जबकि ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद के भूमिगत स्टेशन लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत स्टेशन पर करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


पहले स्टेशन के कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू
फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट स्टेशन के लिए कंट्रोल रूम का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया। स्टेशन का प्लेटफार्म भी आकार ले रहा है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि सिविल कार्य तेजी चल रहे हैं। अप्रैल से ट्रैक, लिफ्ट व अन्य सिस्टम के कार्य शुरू हो जाएंगे। पाइलिंग पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें