फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों को घोषित किया जाए तीर्थस्थल, पुरोहितों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। भगवान वराह के दर्शन को सोरों पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुरोहितों ने ज्ञापन सौंपा और गंगाजली भेंट की। पुरोहितों ने राज्यपाल से मांग उठाई है कि सोरों को तीर्थस्थल घोषित किया जाए और पर्यटन की सुविधाओं में विस्तार किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल का अभिनंदन किया और तीर्थनगरी के पौराणिक महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी, पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, गौरीशंकर शर्मा, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, शिवांशु दुबे, हेमेंद्र शास्त्री, संजय दुबे, डॉ. सांत्वना पाराशर, आदित्य दुबे, बृजेश उपाध्याय, अशोक तिवारी, भूपेश शर्मा, गौरी भारद्वाज, डॉ. एनडी मौर्य, सविता गुप्ता नीतू सिंह, अनीता उपाध्याय, सीमा शाक्य, कमाल हसन, पंकज भार्गव, अधिशासी अधिकारी पालिका संतराम सरोज, सत्येंद्र सिंह, वैभव पाराशर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें