फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही आलीपुर खेड़ा में बनेगा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में प्रस्तावित थाने का निर्माण जल्द शुरू होगा। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक भोगांव ने चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। थाने की कवायद शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में कस्बा आलीपुर खेड़ा के पास के गांव मुजायदपुर के बाहर वर्ष 2017 से करीब दो एकड़ जमीन थाना निर्माण के लिए स्वीकृत है। यह भूमि भू-अभिलेखों में भी थाने के नाम दर्ज है। लेकिन अभी तक यहां थाने का कार्य शुरू नहीं हो सका था। इसके चलते आसपास के गांव के लोगों को करीब 10 किलो मीटर भोगांव थाने शिकायत लेकर जाना पड़ता है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रवींद्र बहादुर ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
वहीं ग्रामीणों से भी बात की, लोगों ने बताया कि थाना बनने से उन्हें शिकायत लेकर 10 किलो मीटर दूर जाना नहीं होगा। आस पास के गांव के लोगों के लिए थाना बेहद लाभकारी होगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जगह आवंटित हो चुकी है। भोगांव व बिछवां से कुछ गांव मिलाए जाएंगे। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। उधर थाना बनाए जाने की कवायद शुरू होने पर ग्रामीण रनवीर सिंह, संतोष शाक्य, अभिलाख सिंह, शिवचरन सिंह लोधी, सुधीर शाक्य, रामविलास शाक्य, ब्रजेश शाक्य, तिलक सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें