फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: चंद कदम की दूरी पर थे पिता, तभी बेटे ने केरोसिन डालकर खुद को लगा ली आग

Thu, 17 Mar 2022 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले के व्यस्त आगरा रोड पर एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बमुश्किल आग को बुझाया। युवक को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए  मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
पिता के सामने बेटे ने खुद के लगा ली आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के व्यस्त मार्ग आगरा रोड पर बृहस्पतिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पिता के सामने ही उसने घटना को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय राहुल बृहस्पतिवार की शाम को हाथ में केरोसिन की कट्टी लिए अचानक तिराहे पर आ गया। पीछे-पीछे उसके पिता प्रभात भी पहुंच गए, जो चंद कदम की दूरी पर थे, तभी राहुल ने केरोसिन डालकर माचिस की तीली से खुद को आग लगा ली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग की लपटें विकराल हो गईं।

नहीं पता चला, क्यों लगाई युवक ने खुद को आग 

लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर कोतवाल डीएन मिश्रा ने बताया युवक द्वारा आग लगाई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। युवक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें