फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने की 24 घंटे पानी आपूर्ति की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका त्योहार पर शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश भी अधिशासी अधिकारी ने दिए हैं। ईओ ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

ईओ लालचंद भारती ने जलकल विभाग के अवर अभियंता और सफाई इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए कि होली के त्योहार पर दोनों विभाग अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। 18 मार्च को 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ती है तो टैंकर भेजकर व्यवस्था की जाए। सफाई इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। त्योहार पर सभी प्रमुख गलियों में चूना डलवाया जाए। किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा को देखरेख रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें