फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में बेटे ने 70 साल के पिता को मार डाला

Fri, 02 Jul 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पटियाली क्षेत्र में एक शख्स ने जमीन के लिए अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। वारदात में आरोपी का बेटा भी शामिल रहा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गुरुवार रात को एक युवक ने गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया गया है। मृतक के छोटे बेटे ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । 

विज्ञापन


कोतवाली पटियाली क्षेत्र के नगला बख्सी निवासी 70 वर्षीय लेखराज गुरुवार की रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। उनके तीन बेटों में अवधेश की शादी हो चुकी है, जबकि राकेश व अमर सिंह ने शादी नहीं की। लेखराज राकेश और अमर सिंह के साथ रहते थे । 

खेत पर जाकर दबा दिया पिता का गला
बड़े बेटे अवधेश के मन में यह बैठ गया था कि पिता सारी संपत्ति दोनों भाई को दे सकते हैं। जिसके चलते काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि सुबह के समय अवधेश अपने पुत्र रामबरन के साथ खेत पर पहुंच गया और पिता लेखराज की गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान राकेश और अमर सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अवधेश और उसके पुत्र राम रन को वहां से भागते देखा। जब वे पिता के पास पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिले। पिता का शव देखकर दोनों भाई हैरान रह गए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। 

सूचना मिलने पर सीओ पटियाली दीप कुमार पंत और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे राकेश की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें