पत्नी ने छोड़ा ससुराल तो...
बताया गया है कि इसके बाद पत्नी नीलम ने भी पति के बारे में नहीं सोचा और बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। ससुरालीजन के पीटने, पत्नी और बच्चों के चले जाने से क्षुब्ध होकर वीनेश कमरे में चला गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पिता रक्षपाल घर आए। जंगले से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। वीनेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
ये भी पढ़ें - नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ