फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: 6 माह की गर्भवती फर्श पर फिसली और पेट के बल गिरी, ऐसी मौत देख कांप गए लोग

Thu, 21 Sep 2023 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

6 माह की गर्भवती महिला की फर्श पर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर हरचंदपुर में बुधवार की रात एक छह माह की गर्भवती पेट के बल गिर गई। आनन फानन परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। किशनी पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा; दोनों का किया ये हाल
 

यहां का है मामला 
थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर हरचंदपुर निवासी शिवम की पत्नी शशी देवी छह माह की गर्भवती थी। शिवम ने बताया कि बुधवार की रात पत्नी जाग गई। वह उठकर कुछ कदम ही चली थी कि अचानक पेट के बल गिर गई। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। शशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। लेकिन शशी की जान नहीं बच सकी। 

ये भी पढ़ें - Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 
इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। पति की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें