आगरा के थाना डौकी के गांव नीवरी में युवक ने ससुराल में आकर अपनी जान दे दी। वो दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई। साथ में बेटी भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
थाना डोकी क्षैत्र के गांव नीवरी निवासी हीरा सिंह उर्फ छोटू पुत्र अमर सिंह की शादी रावत पुरा थाना सैंया निवासी होतम सिंह की पुत्री श्रीमती के साथ हुई थी। बताया गया है कि उसके पास दो बेटियां और एक बेटा भी है। मृतक के साले भागीरथ ने बताया कि चार माह पूर्व जीजा हीरा सिंह नोएडा बहन श्रीमती को साथ लेकर मजदूरी करने गए थे। वहां एक दिन बहन और भांजी न जाने कहां चले गए। इसकी जानकारी जीजा ने उसे भी दी थी।
बहन के लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। वहीं जीजा भी बहन के न मिलने से काफी परेशान थे। 12 मार्च को जीजा गांव में आए थे। दूसरे दिन अपनी बाइक से अपने घर चले गए थे। इसके बाद क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।
बृहस्पतिवार को जब वो भूंसा लेने के लिए खेत पर गया, तो उसे वहां झोपड़ी में जीजा की लाश बल्ली से लटकी देख उसके होश उड़ गए। भागीरथ ने गांव में जाकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथम दृश्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।