फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती: सिपाही निकला सॉल्वर, भाई की जगह दी परीक्षा, ऐसे पकड़ा गया

Sun, 15 Dec 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोपी सिपाही सतेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस एवं पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा की अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में शनिवार को उन्नाव पुलिस लाइन के सिपाही सतेंद्र सिंह सहित चार फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी सतेंद्र सिंह अपने भाई अमित की जगह लिखित परीक्षा दे चुका था। फार्म पर फोटो अमित का ही था। इससे चेहरे का मिलान न होने पर सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।


ये भी पढ़ें-  खुलासा: पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन गिरोह ने लगाई सेंध, दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों में फैला जाल

विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि सिपाही सतेंद्र सिंह नगला पिपरानी, नसीरपुर, फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसके भाई अमित ने फार्म भरा था। सतेंद्र ने परीक्षा पास कर ली। इसके बाद परीक्षण में शामिल होने आ गया। 
विज्ञापन

फोटो से खुली पोल

तीन और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
फोटो मिलान में उसे पकड़ा गया। सिपाही ने बताया कि उसका भाई बेरोजगार है। वो उसे सरकारी नौकरी दिलाना चाहता था। इस कारण ही परीक्षा दी थी। वहीं तीन और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। 

इनमें शिकोहाबाद निवासी दीपक , एटा के नगला धारा फफुटू निवासी रामकांत और फिरोजाबाद निवासी विकास हैं। दीपक ने अपने दोस्त प्रदीप के स्थान पर परीक्षा दी थी। वहीं विकास के भाई अवधेश ने फार्म भरा था। विकास ने लिखित परीक्षा पास कर ली। 

दोनों फोटो मिलान में पकड़ लिए गए। वहीं रमाकांत ने फार्म भरा था। मगर, अपनी परीक्षा भाई रघुवंश से दिलवाई थी। परीक्षा पास करने के बाद अभिलेखीय जांच में रमाकांत आया था। बायोमीट्रिक मिलान में उसे पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें-  सॉल्वर गैंग के सरगना ने ठगी की कमाई से खरीदी स्कार्पियो, ठहरता था पांच सितारा होटल में

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें