महंगाई के दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में आगरा के स्टूडेंट्स ने ऐसी कार बनाई है, जो बिना पेट्रोल-डीजल के 9 रुपए के खर्चे पर 30 किमी तक चलेगी।
दरअसल, शहर के एसीई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने सोलर एनर्जी से चलने वाली बनाई है। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को संजय प्लेस में कार का ट्रायल लिया।
सोलर एनर्जी से चलने वाली कार की तकनीक को कॉलेज पेटेंट कराने की तैयारी में है। स्टूडेंट्स ने इस कार का नाम नीजन (नेक्स्ट जेनरेशन) रखा है। स्टूडेंट्स के अनुसार ये कार बहुत ही किफायती है।