फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सिटी बस के चालक-परिचालकों की हड़ताल, बे'बस' हो गए लोग

Sat, 09 Jun 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चालक-परिचालकों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में चलने वाली सिटी बसों के चालक और परिचालकों ने हड़ताल कर दी है। उनकी हड़ताल के चलते लोग बेबस हो गए हैं। गर्मी में सवारी के लिए परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं ऑटो वाले इसका फायदा उठाकर सवारियों से अधिक किराया वसूल कर रहे हैं। मजबूरी में लोगों को अधिक किराया देने पड़ रहा है। 

सिटी बसों के चालक व परिचालकों ने शनिवार को 11 बजे से हड़ताल कर दी। उन्होंने टेढ़ी बगिया फाउंड्री नगर डिपो से किसी भी गाड़ी को बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों का आरोप है कि प्रबंध निदेशक उनका उत्पीड़न कर रहा है। प्रबंध निदेशक के द्वारा किराया बढ़ा दिया गया है। 

जिसके चलते यात्री उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही चालक और परिचालकों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा है। 

उधर, हड़ताल के कारण लोग परेशान हैं। एमजी रोड पर ऑटो व मयूरी वाले ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। इस वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें