फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा समान। किशनी थाना क्षेत्र के गांव गजपुरा में शनिवार की देर रात एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव गजपुरा निवासी श्यामवीर सिंह की पत्नी 46 वर्षीय भूरी देवी रात में चारपाई पर सो रहीं थीं। देर रात करीब दो बजे कमरे में आए सांप ने महिला की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने से महिला की आंख खुल गई। सांप को आंखों के सामने से जाता देख उसकी चीख निकल गई। परिजन जाग गए और भूरी देवी को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ा दिया, मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें