वन विभाग से पेड़ काटने की औपचारिक अनुमति मांगी है। इसके मिलने के बाद समिति की निगरानी में पेड़ कटवाने के बाद लकड़ी नीलाम की जाएगी। राजस्व विभाग में धनराशि जमा कराई जाएगी। अप्रैल से इंटीग्रेटेड योजना के तहत पांच बहुमंजिला इमारतों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन
धनराशि जमा करने के लिए भेज रहे पत्र
डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद एसएन प्रशासन ने वन विभाग से पेड़ काटने के लिए पत्र भेजा है। इसमें तय धनराशि जमा कराने के लिए निर्देशित करते हुए एक-दो दिन में अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Sanjali Murder Case: तंगी में है संजलि का परिवार...कैसे जाएंगे हाईकोर्ट, कातिलों को दिलाना चाहते हैं फांसी
पहले चरण में ये योजनाएं
- एकेडमिक विंग और एडमिनिस्ट्रेशन विंग: करीब 110 करोड़ रुपये से एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेशन विंग बनेंगी। इसमें चिकित्सकीय शिक्षा और विभागीय कार्यों के लिए दो इमारतें बनेंगी।
- सर्जरी एलाइड विभाग: इसकी इमारत में हड्डी रोग, नेत्र रोग और नाक, कान और गला रोग की बीमारी के ऑपरेशन होंगे। 200 बेड होंगे और 125 करोड़ रुपये से इमारत बनेंगी।
- मेडिसिन एलाइड विभाग: 125 करोड़ रुपये से बनने वाली इमारत में मेडिसिन विभाग, मानसिक रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग होंगे। इनमें 200 बेड की सुविधा होगी।
- ट्रामा एंड इमरजेंसी: 140 कराेड़ रुपये से 200 बेड की क्षमता की इमारत बनेगी। आईसीयू में 40 बेड की आईसीयू। न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, हड्डी रोग सर्जरी की सुविधा मिलेगी।